Home एक्टिव महापौर व कलेक्टर संघ कार्यालय पहॅुचे
एक्टिव

महापौर व कलेक्टर संघ कार्यालय पहॅुचे

देशभर में धुमिल हुई अहिल्या नगरी की उज्ज्वल छवि को लेकर चिंतित हुआ संघ

प्रांत प्रचारक, प्रांत कार्यवाह की अगुवाई में नगर निगम व जिला प्रशासन की हुई बहुप्रतीक्षित ‘ समन्वय बैठक ‘

भागीरथपुरा कांड के बाद इंदौर की छवि को पुनर्स्थापित करने पर फ़ोकस की मिली हिदायत

कलेक्टर के आरएसएस दफ़्तर जाने पर कांग्रेस बिफ़री, प्रांत प्रचारक क्या मुख्य सचिव जो कलेक्टर ने लगाई हाज़री

संघ के रामबाग स्थित विभाग कार्यालय छोड़, संघ के प्रांत कार्यालय से स्पष्ट कर दिया गया कि भागीरथपुरा कांड ने इंदौर की वो बदनामी कर दी हैं, जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती। सूत्रों के अनुसार आरएसएस ने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ़ इस बात पर ही फ़ोकस कीजिये कि कैसे अहिल्या नगरी का खोया हुआ देशव्यापी गौरव लौटे। प्रांत दफ़्तर से ये हिदायत भी मिली कि अब तक समन्वय की जो कमी थी, वह हो गई।

आरएसएस की फ़िक्र में ये बात भी शामिल थी कि जिस तरह इंदौर के ही कुछ चुनींदा व्यक्तियों ने इस आपदा को ‘ अवसर ‘ मान इंदौर का दृश्य-श्रव्य माध्यम में ‘ मान मर्दन ‘ किया हैं, वह अक्षम्य हैं और ऐसे किरदारों को अब चिन्हित किया जाना चाहिए। आरएसएस के साथ हुई इस ‘प्रशासनिक शाखा ‘ पर कांग्रेस की भृकुटियां तन गई। प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि कलेक्टर को संघ ने किस हैसियत से कार्यालय बुलाया?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031522
Total Users : 31522

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकहेल्थ

इंदौर: 8 माह में ही स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या 15 से बढ़कर हुई 58

शासकीय अष्टांग आयुर्वेद विवि के आंकड़े चौंकाने वाले इंदौर संकेत प्रतिनिधिइंदौर। शर्म...

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

एक और प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट

इंदौर संकेत प्रतिनिधि भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों...