Home पुलिस विभाग इंदौर शहर में ई-रिक्शा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु डीसीपी ट्रैफिक ने ली, ई रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
पुलिस विभाग

इंदौर शहर में ई-रिक्शा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु डीसीपी ट्रैफिक ने ली, ई रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

ई-रिक्शा चालकों को सेक्टर वितरण से सम्बंधी जानकारी के साथ ही दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन4) श्री आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किये जा रहे है।

    इसी कड़ी में इंदौर शहर में ई-रिक्शा के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

 बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री आनंद कलादगी की विशेष  उपस्थिति में ई-रिक्शा चालक एवं उनके प्रतिनिधि, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री नरेश कुमार अन्नोटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संतोष कुमार कौल, यातायात के सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान डीसीपी  ट्रैफिक श्री आनंद कलादगी द्वारा जानकारी दी गई कि इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा शहर को 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक सेक्टर की अलग-अलग कलर कोडिंग निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ई-रिक्शा के आगे एवं पीछे विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे, जिन पर सेक्टर का नाम, ई-रिक्शा का सीरियल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
अंकित रहेगा, जिससे सवारियों के लिए ई-रिक्शा की पहचान एवं निगरानी सरल हो सकेगी।

● सेक्टर वितरण हेतु कैंपों का आयोजन- यातायात पुलिस द्वारा आगामी दो दिवस पश्चात ई-रिक्शा सेक्टर वितरण हेतु विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जो निम्न स्थानों पर आयोजित होंगे

  1. यातायात थाना पूर्व (एम.टी.एच. कंपाउंड)
  2. यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम, महूनाका
  3. एसीपी ट्रैफिक जोन1 कार्यालय, मल्हारगंज
  4. डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय, पलासिया
  5. एसीपी ट्रैफिक जोन 2 ऑफिस पिपलियाहाना
    ई-रिक्शा चालक अपने वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सेक्टर पंजीयन करवा सकेंगे। पंजीयन उपरांत चालकों को सेक्टर अनुसार सीरियल नंबर स्टीकर प्रदान किए जाएंगे।

● ई-रिक्शा स्टैंड भी होंगे चिन्हित- यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैंड भी चिन्हित किए जाएंगे, जिससे सवारी चढ़ाना-उतारना सुव्यवस्थित हो सके और यातायात बाधित न हो।

● चालकों से संवाद एवं आश्वासन- बैठक के दौरान डीसीपी यातायात द्वारा ई-रिक्शा चालकों से संवाद किया गया एवं उन्हें आश्वस्त किया गया कि सेक्टर प्रणाली से न केवल शहर का यातायात अधिक सुगम होगा बल्कि ई-रिक्शा चालकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर व्यवस्था में आवश्यक सुधार या बदलाव भी किया जा सकेगा।

    इस कार्यक्रम में 100 से अधिक ई-रिक्शा चालक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्हें यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा संचालन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं।

सेक्टर इस प्रकार रहेंगे –
◆ सेक्टर 01

  1. मच्छी बाजार से हरसिध्दी पल्सीकर, मनिकबाग, गुलजार, चौईथराम चौराहा।
  2. पंढरीनाथ से हरसिध्दी मोतीतबेला, पगनीसपागा, सोनकर धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी, टॉवर चौराहा, भंवरकुंआ चौराहा।
  3. महनाका चौराहा से लालबाग जयरामपुर टी, कलेक्ट्रेट, पल्सीकर, पगनीसपागा, सोनकर धर्मशाला, गाडी अड्‌डापुल, लोहा मण्डी, अग्रसेन ।
  4. अग्रसेन चौराहा, सपना संगीता रोड, टॉवर चौराहा, खातीवाला टैंक से गुलजार वौकी।
  5. गुलजार चौकी से ट्रांसपोर्ट नगर, एप्पल टी, भंवर कुँआ चौराहा, आईटीपार्क चौराहा, खण्डवा रोड।
  6. चोइथराम चौराहा से राजीवगाँधी, भोलाराम उस्ताद चौराहा, भंवरकुँआ चौराहा से नवलखा चौराहा से अग्रसेन चौराहा ।
  7. चोइथराम चौराहा से पिपल्यापाला, आईटीपार्क, तीन ईमली चौराहा तक।

◆ सेक्टर-02

  1. महनाका चौराहा, ऊषानगर चौराहा, अन्नपूर्णा रोड, चाणक्यपुरी, राजेन्द्र नगर चौराहा तक।
  2. शिवानी चौराहा से एमओजी लाईन, महुनाका चौराहा, नई दुनिया टी (लालबाग टी) से पुराना आरटीओ ऑफिस से मधुबन कॉलोनी, केशरबाग रोड, रेल्वे क्रासिंग, न्यू क्लाथ मार्केट से बीजलपुर।
  3. चोइथराम चौराहा से एबी रोड गडबडी पुलिया होते हुए बीजलपुर फाटा से राजेन्द्र नगर राऊ तक।
  4. महूनाका वौराहा से रणजीत हनुमान रोड, फुटीकोठी, हवाबंगला से कैटरोड।
  5. चोइथराम मण्डी से चाणक्यपुरी बिज, चाणक्यपुरी चौराहा, गौपुर चौराहा, नर्मदा चौराहा, रेतीमण्डी से कैट चौराहा।
  6. राजेन्द्र नगर से रैतीमण्डी चौराहा नर्मदा चौराहा, गौपुर चौराहा फुटीकोठी चौराहा, रिंगरोड से चन्दन नगर चौराहा ।
  7. कबीटखेडी हवाबंगला, द्वारकापुरी, फुटीकोठी, रणजीत हनुमान रोड़, महुनाका, जयरामपुर. व्यंकटेस्वर मंदिर से दरगाह चौराहा

◆ सेक्टर-03

  1. संजयसेतु, जवाहरमार्ग से नन्दलालपुरा, यशवंत रोड़, बम्बई बाजार, नृरसिंह बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, राजमोहल्ला चौराहा से गंगवाल, शिवानी टी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ चौराहा से चन्द्रभागा पुल से संजयरोतु चौराहा।
  2. गंगवाल चौराहा से लकडी मण्डी चौराहा, जिला अस्पताल चन्दन नगर चौराहा सिरपुर तक
  3. महूनाका चौराहा, छत्रीपुरा थाना बियाबानी मालगंज इतवारिया बाजार, लोहार पट्टी, टौरी कार्नर, भाऊ कार्नर, जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा
  4. बड़ा गणपति से गोपाल बिल्डिंग टौरी कार्नर मल्हारगंज थाना के सामने से छीपा बाखल से मल्हारगंज एसीपी ऑफिस चौराहा बड़‌वाली चौकी से पुराना एसपी ऑफिस से महेश जोशी टी से मार्तण्ड चौक तक
  5. बड़ा गणपति से सुभाष मार्ग, जिंसी, जूना रिसाला, इमली बाजार, राम बाग चौराहा, नगर निगम चौराहा।
  6. राजमोहल्ला से बड़ा गणपति, पीलिया खाल, राम चन्द्र नगर चौराहा, एयरपोर्ट रोड़ कालानी नगर एरोड्रम थाना होते हुए बिजासन तक।
  7. पितृ पर्वत से गोमटगिरी गांधीनगर सुपरकोरिडोर चौराहा बिजासन 60 फीट पंचशील एरोड्रम पुलिस लाईन के पीछे से 60 फुट रोड़ से एसएएफ क्वार्टर चौराहा से टाटा स्टील चौराहा किला टर्निंग ।
  8. कण्डीलपुरा से टाटास्टील लक्ष्मी बाई मण्डी से बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपरकोरिडोर बांगड़दा तक।

◆ सेक्टर 04

  1. किला टर्निग चौराहा से महेश गार्ड, बडे गणपति, कमला नहेरु मार्ग, वृन्दावन कॉलोनी से बाणगंगा, महाराणा प्रताप खेल परिसर के सामने से पुराना नाका।
  2. ईमली बाजार से सदर बाजार, मरीमाता चौराहा, कुम्हार खेड़ी, पुराना नाका बाणगंगा पुल से दीपमाला ढाबा तक।
  3. नगर निगम चौराहा से शिवालय मार्ग पोलोग्राउंड मरीमाता चौराहा से कुम्हारखेड़ी पुराना नाका, बाणगंगा पुल से माडर्न चौराहा, दीपमाला चौराहा से अरविंदो तक।
  4. नगर निगम चौराहा से चिमनबाग टी चौराहा, डीआरपी चौराहा, भण्डारी पुल से परदेशीपुरा कुलकर्णी भट्टा, सुभाष नगर चौराहा तक।
  5. नगर निगम चौराहा से लोखण्डे चौराहा शिवालय मार्ग, भागीरथपुरा टी, इंदौर स्टील भागीरथपुरा पानी टंकी चौराहा तक
  6. अरविंदो के सामने से लवकुश चौराहा, एमआर 10 चौराहा, चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट वौराहा तक।
  7. चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा से कनकेश्वरी ग्राउण्ड से आईटीआई चौराहा, इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स, डमरुउस्ताद चौराहा होते हुए सुभाष नगर चौराहा ।
  8. विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा से सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, क्लर्क कॉलोनी चौराहा मारुति नगर चौराहा बापट चौराहा तक

◆ सेक्टर 05

  1. तीन पुलिस तौराहा से पाटनीपुरा चौराहा एमआईजी थाना से एलआईजी चौराहा से एमआर 10 तक।
  2. जीएसआईटीएस चौराहा से मालवा मील,पाटनीपुरा भमोरी, रसौमा चौराहा
  3. एलआईजी चौराहा, एमआर 9, विजय नगर चौराहा, सत्यसाई, देवास नाका।
  4. परदेशीपुरा चौराहा, क्लर्क कालोनी, मारुती नगर, बापट चौराहा, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, निरंजनपुर से देवास नाका।
  5. चन्द्रगुप्त मौर्य से हीरानगर चौराहा, बापट चौराहा मेघदूत सायाजी चौराहा विजय नगर चौराहा ।
  6. खजराना चौराहा से रोबोट चौराहा, रेडीसन चौराहा, बाम्बे हास्पीटल चौराहा निपानिया

◆ सेक्टर 06

  1. रेल्वे स्टेशन छोटी लाईन से गांधी चौक, हाईकोर्ट, लेटर्न चौराहा, जंजीरवाला चौराहा इण्डस्ट्री हाउस एलआईजी तक।
  2. पलासिया चौराहा से गिटार चौराहा, साकेत चौराहा, आनन्द बाजार खजराना चौराहा से खजराना मंदिर दरगाह तक।
  3. कनाडिया से बांगली चौराहा से पलासिया चौराहा।
  4. रेल्वे स्टेशन से गांधी चौक एमजी रोड़ पलासिया चौराहा, पत्रकार चौराहा तिलकनगर से बंगाली चौराहा।
  5. गीताभवन चौराहा से पलासिया चौराहा गिटार चौराहा इण्डस्ट्री हाउस चौक लीग चौराहा।
  6. रेलवे स्टेशन से मधुमिलन चौक, ढक्कनवाला कुआँ, गीता भवन चौक, गीताभवन मंदिर तक।
  7. तिलक नगर से बंगाली चौराहा, छोटा राजवाड़ा मयंक ब्ल्यु वाटर पार्क रोड, रेल्वे पुलिस लाईन से बिचौली तक

◆ सेक्टर 07

  1. पटेल प्रतिमा चौराहा से पटेल ब्रिज, सैफी चौराहा संजय सेतु चौराहा से मृगनयनी ।
  2. छोटी गवालटोली चौराहा से शास्त्री ब्रिज, एमटीएच, महारानी रोड़, खातीपूरा, मृगनयनी, जेल रोड़ कोठारी मार्केट से जिला कोर्ट से छोटी ग्वालटोली ।
  3. सरवटे बस स्टैण्ड से नासिया धर्मशाला, अर्जुन प्याऊ छावनी चौराहा जीपीओ से रेसीडेंसी मूसाखेड़ी चौराहा ।
  4. इंदिरा प्रतिमा चौराहा से नवलखा, प्रकाश नगर तीन इमली से पालदा, देवगुडारिया तक
  5. छावनी चौराहा से जीपीओ, चिड़िया घर, केन्द्रीय विद्यालय आजाद नगर चौराहा ।
  6. मधुमिलन चौराहा से एमवायएच व्हाईट चर्च, कृषि कालेज चौराहा, पिपल्या धाम चौराहा बिचौली मर्दना तक।
  7. पटेल प्रतिमा चौराहा से मधुमिलन, एमवायएच, व्हाइट चर्च, मेडिकल होस्टल, ट्राफिक पार्क आजाद नगर चौराहा नौलखा चौराहा तक।
  8. नौलखा, इंदिरा प्रतिमा, व्हाईट चर्च, गीताभवन चौक।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023493
Total Users : 23493

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...