Home एक्टिव एक और प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

एक और प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक छोटी सूची 5 सितंबर को जारी हुई थी। तब से यह चर्चा चल रही है कि मुख्यमंत्री के दुबई से लौटने के बाद एक और सूची जारी होगी। मुख्यमंत्री लौट आए हैं और इन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। सागर शराब कांड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आते ही वहां आईजी की नियुक्ति कर दी। ग्वालियर में आईजी का पद पिछले सवा महीने से खाली पड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि अब शीघ्र ही इस पद पर भी नियुक्ति होगी। फेरबदल में करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और एसपी प्रभावित हो सकते हैं।

स्थानांतरण के बाद जारी आदेश निरस्त

प्रशासकीय हलकों में सामान्यतः स्थानांतरण के बाद अधिकारी कोई आदेश जारी नहीं करते हैं। लेकिन 2012 बैच की आईएएस अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्कालीन आयुक्त निधि निवेदिता ने 5 सितंबर को तबादला होने के बाद 7 और 8 सितंबर को पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए। राज्य शासन ने 9 सितंबर को उनके द्वारा जारी इस तरह के सभी पांच आदेश निरस्त कर दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031442
Total Users : 31442

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...