Home ताज़ा ख़बर मास्टर प्लान की सड़कें अटकीं तो अनुबंध होंगे खत्म
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीति

मास्टर प्लान की सड़कें अटकीं तो अनुबंध होंगे खत्म

23 में से 17 सड़कें निर्माणाधीन, धीमी गति पर एजेंसियों को अंतिम चेतावनी

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर। मास्टर प्लान के तहत शहर में बनाई जा रही प्रमुख सड़कों के निर्माण में देरी अब संबंधित निर्माण एजेंसियों पर भारी पड़ सकती है। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके अनुबंध समाप्त यानी टर्मिनेट भी किए जा सकते हैं। समीक्षा बैठक में प्रभारी महापौर एवं जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए एजेंसियों को तय समय में काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी। मास्टर प्लान के तहत शहर में चार पैकेज में कुल 23 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

सड़क परियोजना में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं

प्रभारी महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इन अड़चनों के कारण महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में एम.पी. अग्रवाल के निर्माण कार्य में देरी को लेकर भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निगम ने सभी निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट संकेत दिया कि केवल काम शुरू कर देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि तय समय में उसे पूरा करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। समय-सीमा का पालन नहीं होने पर अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031467
Total Users : 31467

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...