Home धर्म/समाज विंटर वेकेशन के पहले ही दिन ही महाकाल में उमड़े श्रद्धालु
धर्म/समाज

विंटर वेकेशन के पहले ही दिन ही महाकाल में उमड़े श्रद्धालु

आशीष शिन्दे
9644630000

उज्जैन। विंटर वेकेशन के पहले दिन गुरुवार से श्री महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरा है। दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए मंदिर समिति ने कई बदलाव किए हैं जो आगामी 5 जनवरी तक लागू रहेंगे।

क्रिसमस से शुरू होने वाले विंटर वेकेशन के पहले दिन गुरुवार को महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ उमड़ी है। मंदिर समिति के सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे तक ही 70 हजार से अधिक लोग भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति ने पहले से तय निर्णय के मुताबिक आम दर्शनार्थियों की दर्शन व्यवस्था टनल के माध्यम से शुरू कर दी है। आम दर्शनार्थी मानसरोवर से प्रवेश कर बैरिकेड्स से होते हुए टनल में प्रवेश कर गणेश मंडप्म पहुंच रहे हैं और दर्शन के बाद बड़े गणेश मंदिर की ओर निर्गम मार्ग पर पहुंच रहे हैं।

मंदिर समिति ने चार नंबर गेट की शीघ्र दर्शन की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। बड़ा गणेश मंदिर के सामने शीघ्रदर्शन (250 रुपए रसीद) के काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर ही मोबाइल और जूता-चप्पल स्टैंड बनाया है ताकि दर्शनार्थी यहां से रसीद लेकर जूते-चप्पल, मोबाइल सुविधाजनक रूप से रखकर दर्शन के लिए जा सकें। बैरिकेड्स के माध्यम से यह दर्शनार्थी सीधे टनल होते हुए गणेश मंडपम् की लाइन नंबर 1 से दर्शन कर आम दर्शनार्थियों के साथ बाहर लौटेंगे।

लड्डू प्रसाद के काउंटर बढ़ाए
मंदिर परिसर में वर्तमान में लड्डू प्रसाद के 8 काउंटर हैं, जो कि गेट नंबर 1, गेट नंबर 3, महाकाल लोक, मंदिर परिसर आदि स्थानों पर हैं। इन काउंटरों के अलावा बड़ा गणेश मंदिर और विक्रमादित्य टीले के पास विशेष काउंटर लगाए गए हैं। यहां लड्डू प्रसाद 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलो के पैक में मिलेगा। सामान्य दिनों में मंदिर की इकाई में प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल प्रसाद तैयार होता है, लेकिन विशेष अवसरों के लिए इसे बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया है। पिछले वर्ष दिसंबर के अंतिम दिन और 1 जनवरी को करीब 150 क्विंटल प्रसाद की बिक्री हुई थी। इसी के मान से मंदिर समिति ने लड्डू प्रसाद तैयार कराए हैं।

नि:शुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए महाकाल अन्नक्षेत्र में भोजन के समय और क्षमता को बढ़ाया गया है। यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है, तो कर्कराज मंदिर और चारधाम मंदिर के पास होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां भक्तों के बैठने और पानी की व्यवस्था होगी। मान सरोवर द्वार और त्रिवेणी संग्रहालय के पास अतिरिक्त जूता स्टैंड और मोबाइल लॉकर बनाए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031529
Total Users : 31529

Related Articles