इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा के खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। यह मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
दरअसल, दो दिन पहले एफआरबी पर तैनात पुलिसकर्मी गोरख मोर को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गोरख मोर मौके पर पहुंचे और कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा ने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि सोनू वर्मा ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी से अभद्र भाषा में बात की और थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Bite राम स्नेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जॉन 3






Total Users : 31529
Leave a comment