Home ताज़ा ख़बर विजय नगर क्षेत्र युवक ने लगाई फांसी, ससुराल से लौटकर गुमसुम था, कमरे में बुलाने पहुंचे भाई को फंदे पर लटका मिला शव
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

विजय नगर क्षेत्र युवक ने लगाई फांसी, ससुराल से लौटकर गुमसुम था, कमरे में बुलाने पहुंचे भाई को फंदे पर लटका मिला शव


सोलंकी नगर के रहने वाले एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में रह रहा था और कल ही ससुराल से वापस घर लौटा था। घर आने के बाद से ही वह बहुत गुमसुम और तनाव में दिखाई दे रहा था। जब छोटा भाई उसे कमरे में बुलाने पहुँचा, तब इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी में मुताबिक मृतक का नाम विनायक पिता कैलाश(30) है। वह मूल रूप से सोलंकी नगर का निवासी था। परिजनों ने विजय नगर पुलिस को बताया कि विनायक पिछले कुछ समय से मेघदूत नगर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। वह कल ही अपने ससुराल से वापस सोलंकी नगर आया था। घर लौटने के बाद से ही वह किसी गहरे तनाव में लग रहा था और किसी से बिना बात किए सीधे अपने कमरे में चला गया था।​ काफी देर तक जब विनायक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसका भाई उसे बुलाने के लिए कमरे की तरफ गया। जब भाई ने कमरे की भीतर देखा, तो उसके होश उड़ गए। विनायक कमरे के भीतर फंदे पर लटका हुआ था। भाई के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

019217
Total Users : 19217

Related Articles