Home ताज़ा ख़बर इंदौर में टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, ट्रेवल एजेंसी संचालक पर केस दर्ज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, ट्रेवल एजेंसी संचालक पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ट्रेवल एजेंसी संचालक ने पर्यटकों से शिमला टूर पैकेज के नाम पर बड़ी रकम वसूलने के बाद तय सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोलकाता निवासी अनिंदम देव ने मार्च महीने में इंदौर के ट्रेवल एजेंसी संचालक गौरव त्रिवेदी से संपर्क किया था। गौरव ने सात से आठ लोगों के लिए शिमला टूर पैकेज तैयार किया था। इस पैकेज में होटल बुकिंग, वाहन सुविधा और हेलीकॉप्टर राइड जैसी व्यवस्थाएं शामिल होने का दावा किया गया था। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए पूरा टूर आरामदायक और सुविधाजनक कराने की बात कही थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए करीब दो से ढाई लाख रुपए की राशि यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। लेकिन आरोप है कि रकम लेने के बाद ट्रेवल एजेंसी संचालक ने ना तो होटल बुकिंग कराई और ना ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। पर्यटकों को तय समय पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने इंदौर पहुंचकर तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच के बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी गौरव त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही पीड़ितों से ट्रांजेक्शन और टूर बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले में मजबूत साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

बाइट — रामसनेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी

“शिकायत के आधार पर तुकोगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा टूर पैकेज के नाम पर राशि लेने और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

024099
Total Users : 24099

Related Articles