Home ताज़ा ख़बर तुकोगंज में दर्दनाक घटना: पत्नी ने काम पर जाने को कहा, पेंटर ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

तुकोगंज में दर्दनाक घटना: पत्नी ने काम पर जाने को कहा, पेंटर ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद एक पेंटर ने खुद को आग लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामकिशन पिता हरिशंकर के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी पत्नी ने उसे काम-धंधे पर जाने और घर की जिम्मेदारियों को लेकर समझाइश दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद रामकिशन आवेश में आ गया और घर में रखा पेंटिंग में इस्तेमाल होने वाला तारपीन का तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। घर में अचानक आग की लपटें उठने से अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर रामकिशन का साडू भाई कमलेश मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद गंभीर हालत में रामकिशन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रामकिशन का शरीर काफी ज्यादा झुलस गया था, जिससे उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। बीती रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर तुकोगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइट — अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023486
Total Users : 23486

Related Articles