Home ताज़ा ख़बर इंदौर में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईटी पार्क पावर हाउस के पास कार्रवाई करते हुए पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कर्ज में डूबे हुए थे और जल्दी पैसा कमाने के लिए नशे का कारोबार करने लगे थे।

जानकारी के मुताबिक चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आईटी पार्क पावर हाउस के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 11.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक साल्वी, हार्दिक चौहान और विजय नरिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और आर्थिक तंगी से परेशान थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने कम दाम में ड्रग्स खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का काम शुरू किया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। इनके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सरगना और सप्लायर की तलाश में जुटी है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस शहर को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles