Home Uncategorized इंदौर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5.72 लाख की विदेशी शराब जब्त
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5.72 लाख की विदेशी शराब जब्त

इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। देपालपुर वृत्त की टीम ने गश्त के दौरान एक मारुति ईको वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई ने शराब माफिया के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया है।

जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार और उनकी टीम ने शहरी क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MP09ZF7973 को रोका। तलाशी में 15 बीयर पेटियों में रखी 360 केन “बडवार्डजर मेग्नम इंटरनेशनल किंग ऑफ बीयर” बरामद हुई। खास बात यह रही कि शराब पर “फॉर सेल इन हरियाणा” अंकित था, जिससे साफ हुआ कि इसे अवैध रूप से इंदौर लाया जा रहा था।

आबकारी विभाग ने मौके से वाहन चालक सूरज पिता चिमन बुन्देला निवासी रंगवासा राऊ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 5 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में मुख्य आबकारी आरक्षक बद्रीसिंह जमरा, सावन सिसोदिया, रवि बघेल, योगेश कुमार मोहविया, राशी सलोट और वाहन चालक मोनू का सराहनीय योगदान रहा।

🎤 बाइट: इंदौर कलेक्टर – “अवैध शराब परिवहन पर यह कार्रवाई हमारी प्राथमिकता का हिस्सा है। जिले में शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031859
Total Users : 31859

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...