
सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुराने झगड़े और जमीनी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा गया और इसके बाद पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। आग से झुलसे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने अपनी आपबीती सुनाई और उसका बयान वीडियो के रूप में सामने आया है। इस वीडियो में उसने हमलावरों के नाम और पूरी घटना का विवरण बताया है, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार इस खौफनाक वारदात में बदल गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।





Total Users : 23492
Leave a comment