Home ताज़ा ख़बर पेंटहाउस विवाद में महिला की हत्या, CCTV वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पेंटहाउस विवाद में महिला की हत्या, CCTV वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात

पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएशन,पिता-पुत्र को जेल भेजा गया

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पेंटहाउस विवाद से जुड़ा महिला हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कराया। मामला शिव वाटिका बिल्डिंग का है, जहां पेंटहाउस में देर रात तक पार्टियों और विदेशी मेहमानों के आने-जाने को लेकर रहवासियों और पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रहवासियों का आरोप था कि यहां शोर-शराबा और हंगामा होता है, जिसकी शिकायत कई बार बिल्डर, पार्षद और पुलिस से की गई थी।

बीते दिनों विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुत्र मोहनीश ने अपनी कार से शम्पा पांडे नामक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और दो दिन का रिमांड हासिल किया।

रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और सीन रिक्रिएशन कराया। इस दौरान रहवासियों ने आरोपियों का जमकर विरोध किया और यहां तक कहा कि उन्हें जूते मारने चाहिए क्योंकि उनमें किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने रिक्रिएशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सीन रिक्रिएशन से पुलिस को घटना की बारीकियों को समझने और केस को मजबूत करने में मदद मिलेगी। CCTV वीडियो और मौके पर जुटाए गए सबूत इस मामले में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031535
Total Users : 31535

Related Articles