Home ताज़ा ख़बर इंदौर में वायरल स्टंट रील पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, युवक पर जुर्माना
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में वायरल स्टंट रील पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, युवक पर जुर्माना

इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक खतरनाक स्टंट वीडियो ने युवक को भारी परेशानी में डाल दिया। कुछ दिनों पहले शहर के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह सफेद कार के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही थाना रावजी बाजार पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक पर 3000 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।

पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कृत्य न करने का वादा किया। पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे यदि कोई व्यक्ति इस तरह का जोखिम भरा प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031545
Total Users : 31545

Related Articles