Home ताज़ा ख़बर पब में डांस के दौरान धक्का लगने पर खूनी बवाल, युवक पर कुर्सी और बीयर की बोतल से हमला
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पब में डांस के दौरान धक्का लगने पर खूनी बवाल, युवक पर कुर्सी और बीयर की बोतल से हमला

इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-78 के स्टूडियो एक्सो क्लब में डांस के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक युवक को धक्का लगने की बात पर कुछ युवकों ने दूसरे युवक पर कुर्सी और बीयर की कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना 31 मई की रात की बताई जा रही है। घायल सर्वजीत सिंह सिसोदिया, निवासी इंदिरा नगर उज्जैन, ने पुलिस को बताया कि क्लब में डांस करते समय उसका शरीर विवेक वर्मा नामक युवक से टच हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी और उसके साथी विवाद करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख सर्वजीत क्लब के ओपन एरिया में चला गया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले लात-घूंसों से मारपीट की और फिर वहां रखी कुर्सी तथा बीयर की कांच की बोतल से सिर और शरीर पर कई वार किए। हमले में सर्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लसूडिया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संदीप विश्नोई, विवेक वर्मा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बाइट – अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी
“फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। क्लब में हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles