Home ताज़ा ख़बर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में राजस्थान के कोटा निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से रुद्रांक्ष नामक युवक से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर लेकर लगातार संपर्क किया और शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी के बुलावे पर वह इंदौर आई थी। यहां आरोपी ने उसे पिपलियापाला क्षेत्र के एक होटल में ठहराया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे मनाली घुमाने ले गया, जहां भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। दोनों केदारनाथ भी गए थे। पीड़िता का आरोप है कि यात्रा से लौटने के बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली। तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles