Home देश-प्रदेश प्रदेश के 55000 ग्रामों में म.प्र. जन अभियान परिषद का नेटवर्क खड़ा करेंगे – श्री मोहन नागर
देश-प्रदेश

प्रदेश के 55000 ग्रामों में म.प्र. जन अभियान परिषद का नेटवर्क खड़ा करेंगे – श्री मोहन नागर

उक्त कथन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा, श्री मोहन नागर द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किए गए। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के बैठक सभा कक्ष में इंदौर जिले के नवांकुर, प्रस्फुटन, मेंटर्स की जिला स्तरीय संवाद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संवाद बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और देवी अहिल्या माता की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक के दौरान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर द्वारा जिले के नेटवर्क से संवाद किया गया। उनके द्वारा नवांकुर, मेंटर्स और प्रस्फुटन समितियों द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। आपके द्वारा बताया गया कि आगामी समय में परिषद् माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में समस्त 55000 ग्रामों में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का नेटवर्क खड़ा करेगी। यह प्रस्फुटन समितियां स्वैच्छिकता और स्वालंबन के आधार पर समग्र ग्राम विकास को लेकर कार्य करेगी। आपने बताया कि नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से प्रत्येक विकासखंड में चिन्हांकित आदर्श ग्राम में संस्कार केंद्र, नर्सरी की स्थापना, पुस्तकालय, गौपालन आदि विषयों में कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत मेंटर्स और विद्यार्थियों के माध्यम से प्रयोगशाला ग्रामों में सामुदायिक नेतृत्व खड़ा किया जाएगा। आपके द्वारा आगामी समय की परिषद की कार्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी समय में युवा जन अभियान, नवांकुर सखी अभियान, जल संचय अभियान, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्धघुमक्कड़ समुदाय विकास कार्यक्रम, स्वदेशी मेलों आदि कार्यक्रमों के माध्यम से परिषद के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा और नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में इंदौर संभाग के संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, जिला समन्वयक श्रीमती ऋतुजा पहाडे, समस्त विकासखंड के विकासखंड समन्वयक भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031518
Total Users : 31518

Related Articles