Home देश-प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर हमला तेज, मंत्री बागरी से की इस्तीफे की मांग, मुख्यमंत्री से की गृह मंत्रालय किसी और को देने की मांग
देश-प्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर हमला तेज, मंत्री बागरी से की इस्तीफे की मांग, मुख्यमंत्री से की गृह मंत्रालय किसी और को देने की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पर तीखा हमला बोला और भाजपा नेताओं पर नशा माफिया से संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश बार-बार नशा माफिया की सरकार चुन रहा है और राज्य में ड्रग्स व शराब कारोबार को सरकार के संरक्षण का आरोप लगाया। पटवारी ने भाजपा नेताओं के ड्रग्स कारोबारियों से संबंधों का मुद्दा उठाते हुए मंत्री विश्वास सारंग और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार का नाम भी विवादों में घसीटा। उन्होंने दावा किया कि प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई पर गांजा सप्लाई करने के मामले में आरोप लगे हैं। इसी आधार पर पटवारी ने बागरी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में शराब और ड्रग्स से करीब 17 हजार करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने खजुराहो में फूड पॉइजनिंग की घटना में बीमार हुए कर्मचारियों की सुध न लेने पर भी सरकार को घेरा और इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।पत्रकारों से बात करते हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री से गृह मंत्रालय का भार किसी अन्य मंत्री को सौंपने की खुली मांग भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी यात्राओं पर प्रतिदिन 3 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है।

बाइट – जीतू पटवारी — प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031519
Total Users : 31519

Related Articles