Home ताज़ा ख़बर छतरपुर से सनसनीखेज मामला: लुटेरी दुल्हन ने लगाया 12 लाख का चूना
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

छतरपुर से सनसनीखेज मामला: लुटेरी दुल्हन ने लगाया 12 लाख का चूना

छतरपुर/नौगांव। जिले के नौगांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 17 निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रानी प्रजापति घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पति का कहना है कि करीब 12 लाख रुपये के सोना-चांदी के गहने और 70 हजार रुपये नकद गायब हैं।

नंदकिशोर, जो स्थानीय बुक डिपो पर काम करता है, ने बताया कि घटना के दिन वह दुकान पर था और उसकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले मोहल्ले और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद नंदकिशोर ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध हो सकता है।

पुलिस कार्रवाई: थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और महिला की तलाश की जा रही है।

बाइट्स:

  • नंदकिशोर प्रजापति (पति): “मेरी पत्नी घर से लाखों के गहने और नकदी लेकर भाग गई। मुझे शक है कि उसका किसी से प्रेम संबंध है।”
  • श्याम प्रजापति (मां): “हमने हर जगह तलाश की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला।”
  • वाल्मीकि चौबे (थाना प्रभारी): “गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस जांच कर रही है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031527
Total Users : 31527

Related Articles