Home ताज़ा ख़बर पानी के छींटे बने खूनी विवाद की वजह, तलवार लेकर घर में घुसे बदमाश – CCTV में कैद पूरी वारदात
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पानी के छींटे बने खूनी विवाद की वजह, तलवार लेकर घर में घुसे बदमाश – CCTV में कैद पूरी वारदात

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित चितावद इलाके में पानी के छींटे पड़ने जैसी मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चितावद इलाके में रहने वाले एक युवक पर पानी के छींटे पड़ने को लेकर पास में ही रहने वाले शुभम पवार से विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामला मामूली बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में यह बड़ा विवाद बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद शुभम पवार अपने साथियों के साथ तलवार और लाठियां लेकर पड़ोसी के घर में घुस गया। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को धमकाया। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 5 से 6 युवक हथियारों के साथ घर में घुसते हैं और सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। हमलावरों ने दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं और घर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और अवैध हथियारों के प्रदर्शन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023492
Total Users : 23492

Related Articles