Home ताज़ा ख़बर लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: SIT करेगी महाखुलासा, इंदौर फिरौती कांड में आरोपी की रिमांड खत्म
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: SIT करेगी महाखुलासा, इंदौर फिरौती कांड में आरोपी की रिमांड खत्म

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में बिल्डर संजय जैन से 15 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आज दो अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी मनीष जांगिड़ की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी है। पूछताछ के दौरान मनीष ने कई सफेदपोश मददगारों और ‘हैरी बॉक्सर’ उर्फ प्रतीक शुक्ला के कनेक्शन का खुलासा किया है।

दूसरा बड़ा अपडेट यह है कि प्रदेश भर में लॉरेंस गैंग से जुड़े मामलों की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर गठित यह टीम अब इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की जड़ों तक पहुँचेगी। इंदौर के तुकोगंज, क्राइम ब्रांच और किशनगंज में दर्ज केस डायरी भोपाल स्थित एसटीएफ मुख्यालय तलब की गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी मनीष जांगिड़ की रिमांड आज समाप्त हो रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब प्रदेश स्तर पर गठित SIT को केस डायरी और पूछताछ के इनपुट्स सौंपे जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह टीम पूरे गिरोह और उनके नेटवर्क की गहराई से पड़ताल करेगी।

SIT के गठन के बाद जांच का दायरा केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहेगा। एडीजी श्री निवास वर्मा के नेतृत्व में टीम यह खंगालेगी कि लॉरेंस गैंग के तार किन-किन शहरों और गुर्गों से जुड़े हैं। मनीष जांगिड़ से मिली शुरुआती लीड्स अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों का आधार बनेंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles