Home ताज़ा ख़बर नेहरू पार्क के पास मिला 4 दिन के नवजात का शव, कपड़े में लपेटकर फेंक गए बेरहम माता-पिता
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

नेहरू पार्क के पास मिला 4 दिन के नवजात का शव, कपड़े में लपेटकर फेंक गए बेरहम माता-पिता

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब नेहरू पार्क की बाउंड्री वॉल के पास एक 4 दिन के नवजात शिशु का शव लावारिस हालत में मिला। मासूम का शव कपड़े में लिपटा हुआ झाड़ियों के बीच पड़ा था। घटना सामने आने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस अमानवीय घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया।

जानकारी के अनुसार, नेहरू पार्क के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों को दीवार की ओट में संदिग्ध कपड़ा पड़ा दिखाई दिया। शक होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके अंदर एक नवजात बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना तुकोगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की उम्र करीब 4 दिन बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बच्चे को वहां छोड़कर जाने वालों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत पहले हो चुकी थी या उसे जीवित अवस्था में वहां छोड़ दिया गया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना ने शहर में मानवता को शर्मसार कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि माता-पिता बच्चे को पालने में असमर्थ थे, तो उसे किसी अस्पताल, आश्रय गृह या सुरक्षित स्थान पर छोड़ सकते थे, लेकिन इस तरह सुनसान जगह पर फेंकना बेहद क्रूर और अमानवीय कृत्य है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles