Home ताज़ा ख़बर इंदौर में सिलेंडर के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहक से मारपीट
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में सिलेंडर के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहक से मारपीट

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की घटना, डिलीवरी बॉय समेत तीन पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर के पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने ग्राहक की शिकायत पर डिलीवरी बॉय और उसके दो साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी रफीक चौहान निवासी पाटनीपुरा चौराहा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चारभुजा स्वीट्स के सामने गैस सिलेंडर लेने पहुंचे थे। इसी दौरान सिलेंडर डिलीवरी करने वाले युवक ने उनसे 950 रुपए मांगे। फरियादी का आरोप है कि सिलेंडर की स्लिप में 941 रुपए राशि लिखी हुई थी। जब उन्होंने तय राशि देने की बात कही तो डिलीवरी बॉय भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद उसके दो अन्य साथियों ने भी रफीक चौहान के साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने परदेशीपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031495
Total Users : 31495

Related Articles