Home ताज़ा ख़बर इंदौर:पत्नी की हत्या और फिर खुद ने जहर खाकर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में  मिले प्रेमी ने भी खंडवा जाकर की आत्महत्या
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर:पत्नी की हत्या और फिर खुद ने जहर खाकर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में  मिले प्रेमी ने भी खंडवा जाकर की आत्महत्या

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में कल जिस पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की थी, उस रूह कंपा देने वाली मिस्ट्री में आज एक और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। इस पूरे खूनी खेल की वजह बना कथित प्रेमी सतीश साहू, जो कल से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, उसने भी खंडवा जाकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इंदौर पुलिस जब सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी को दबोचने पीथमपुर पहुँची, तो वह वहां से भाग निकला था। लेकिन कानून के शिकंजे और बदनामी के डर से उसने अपने गृह जिले खंडवा में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

हीरानगर के मेघदूत नगर में हुए रोशनी पटेल और हल्केवीर पटेल की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इस केस से जुड़ी एक और मौत की खबर ने पुलिस महकमे को चौंका दिया है। दरअसल, कल तड़के हल्केवीर ने चरित्र शंका और विवाद के बाद अपनी पत्नी रोशनी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी और खुद भी कीटनाशक पी लिया था। पुलिस को तफ्तीश के दौरान मौके से हल्केवीर का लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इस सुसाइड नोट में हल्केवीर ने अपनी मौत और इस खूनी खेल का जिम्मेदार पीथमपुर में रहने वाले कथित प्रेमी सतीश साहू को ठहराया था। सुसाइड नोट में मृतक हल्केवीर ने साफ लिखा था कि सतीश साहू के उसकी पत्नी रोशनी से अवैध संबंध थे। जब हल्केवीर शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ सतीश के पास विरोध दर्ज कराने और उसे समझाने पीथमपुर पहुँचा, तो सतीश ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की थी।

इसी प्रताड़ना और अवसाद में आकर हल्केवीर ने यह खौफनाक कदम उठाया।​ सुसाइड नोट के आधार पर हीरानगर थाना पुलिस ने कल ही आरोपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए पीथमपुर में दबिश दी थी, लेकिन जब सतीश को भनक लगी कि हल्केवीर ने पत्नी की हत्या कर दी है और सुसाइड नोट में उसका नाम लिखकर जान दे दी है, तो वह डर के मारे पीथमपुर से भाग निकला। वह सीधे खंडवा जिले के पंधाना अंतर्गत अपने पैतृक ग्राम घाटाखेड़ी पहुँचा और वहां उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीथमपुर में किराए से रहने वाले सतीश साहू और रोशनी के बीच पिछले डेढ़ साल से मेलजोल था। जब हल्केवीर को इसकी भनक लगी थी, तभी से घर में लगातार कलह और मानसिक तनाव बना हुआ था, जिसका अंत तीन मौतों के साथ हुआ। इधर, इंदौर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हल्केवीर और रोशनी के शव परिजनों को सौंप दिए, जिन्हें लेकर वे होशंगाबाद के बनखेड़ी रवाना हो गए, जहाँ दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

​बाइट: अमरेंद्र सिंह (एडिशनल डीसीपी, इंदौर)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

024090
Total Users : 24090

Related Articles