Home ताज़ा ख़बर टीम नवीन के बाद अब नजरें मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार पर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

टीम नवीन के बाद अब नजरें मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार पर

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करीब 8 महीने बाद अपनी टीम का ऐलान करने जा रहे हैं। जिसमें युवा, महिला समेत मप्र भाजपा के नेताओं को खासी तवज्जो मिल सकती है। मप्र के अजा और अजजा नेताओं को भी प्रमुखता से जगह मिलने की संभावना है।टीम नवीन का ऐलान इसी हफ्ते के भीतर होने की संभावना है। इसी के साथ मप्र में मोहन मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई हैं।

भाजपा संगठन के सूत्रों से खबर है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी संभावना है। मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार की दो महीने पहले ही तैयारी हो चुकी थी, लेकिन अचानक द्वितीय विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के चलते यह फैसला टल गया था। अब चूंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कभी भी अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें मप्र के नेताओं को भी जगह मिलने की संभावना है।

वीडी शर्मा को मिलेगा दिल्ली में बड़ा दायित्व

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। शर्मा को केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है। उनका नाम टीम नवीन में शामिल होने वाले दावेदारों में भी प्रमुखता से शामिल है। शर्मा ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की है।

आधा दर्जन मंत्री हो सकते हैं प्रभावित

मोहन मंत्री विस्तार एवं फेरबदल में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री प्रभावित हो सकते हैं। कुछ मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि ज्यादातर मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। नए मंत्रियों में भोपाल से रामेश्वर शर्मा का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। हालांकि नाम को दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली है। इसी तरह अन्य मंत्रियों के नाम पर भी फैसला होना शेष है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031488
Total Users : 31488

Related Articles