इंदौर। इंदौर में बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को लेकर अदालत की सख्त टिप्पणियों के बावजूद राजनीतिक पोस्टरबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इंदौर में पिछले कुछ दिनों से धार्मिक आयोजनों के पोस्टरों को लेकर ‘फोटो पॉलिटिक्स’ चर्चा में है। पोस्टरों में नेताओं की तस्वीरें लगाने और कुछ नेताओं को जगह नहीं देने को लेकर समर्थकों के बीच नाराजगी सामने आ रही है। ताजा मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 का है, जहां एक धार्मिक यात्रा से जुड़े पोस्टरों में स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला और कुछ अन्य भाजपा नेताओं की तस्वीरें और नाम नहीं होने पर उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। मामला इतना बढ़ा कि पोस्टरों को लेकर निगम अधिकारियों तक शिकायत पहुंच गई।
पोस्टर हटाने को लेकर निगम अधिकारियों से शिकायत
एक नेता के समर्थकों ने इन पोस्टरों को हटाने के लिए निगम अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि पोस्टरों पर प्रभावशाली नेताओं की तस्वीरें और नाम होने के कारण निगम की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा रही। इंदौर में धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों के दौरान बड़े पैमाने पर बैनर-पोस्टर लगाए जाते हैं। ऐसे में पोस्टर पर किस नेता की तस्वीर है और किसकी नहीं, यह भी अब स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जाने लगा है।
फोटो गायब तो चुनावी दावेदारी की चर्चा
शहर में चल रही इस पोस्टर पॉलिटिक्स के बीच नेताओं के समर्थकों के बीच नई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। किसी स्थानीय नेता की तस्वीर पोस्टर से गायब होने पर समर्थकों इसे जानबूझकर किया गया कदम बताते हैं।
धार्मिक आयोजन के पोस्टर बने विवाद की वजह
विधानसभा-3 के अलग-अलग इलाकों में धार्मिक यात्रा से जुड़े पोस्टर लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों को भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के समर्थकों, अक्षय हार्डिया और अन्य लोगों की ओर से लगवाया गया था।
- Akshay Hardia
- BJP
- Gaurav Randive
- Golu Shukla
- Indore Municipal Corporation
- Indore News
- Indore Politics
- Political Posters
- Poster Controversy
- Poster Politics
- Religious Event
- अक्षय हार्डिया
- इंदौर
- इंदौर न्यूज़
- इंदौर राजनीति
- गौरव रणदिवे
- धार्मिक आयोजन
- नगर निगम
- पोस्टर पॉलिटिक्स
- पोस्टर विवाद
- भाजपा
- मध्य प्रदेश समाचार
- राजनीतिक पोस्टर
- विधायक गोलू शुक्ला




Total Users : 31515
Leave a comment