Home ताज़ा ख़बर अब निगाहें मोहन मंत्रिमंडल पर, नजर आ सकते हैं नए चेहरे
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

अब निगाहें मोहन मंत्रिमंडल पर, नजर आ सकते हैं नए चेहरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश मंत्रिमंडल में जल्दी ही फेरबदल होगा। कैबिनेट में नए चेहरे भी नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि नए-पुराने चेहरे जैसी कोई बात नहीं, लेकिन इतना तय है कि बदलाव जरूर नजर आएगा। इस संबंध में वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन के बाद यह कवायद पूरी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के साथ संपन्न पहली बैठक के मौके पर दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ. यादव ने एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत में यह खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि यह फेरबदल कब तक होगा? इस पर उनका कहना था कि जल्दी ही आपको रिजल्ट दिखेगा। इस मौके पर सीएम ने सिंहस्थ तैयारी से लेकर धार्मिक जंगल टूरिज्म, श्रीकृष्ण पाथेय, श्रीराम वन गमन पथ पर चल रहे कामकाज का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के साथ ही मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. यादव और खंडेलवाल भी दिल्ली में सक्रिय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में शामिल मप्र के सातों सदस्य भी संगठन की पहली बैठक में शामिल हुए। पदाधिकारियों के साथ हुई पहली चर्चा में मुख्य रूप से संगठन के कार्यक्रम और आगामी रणनीति जैसे मुद्दे रहे। आगामी कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जेन-जी और जेन-अल्फा से सीधे संवाद पर जोर दिया गया। मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन ने इसके लिए युवा संवाद के कार्यक्रम तैयार किए हैं। दोनों नेताओं की भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ अलग-अलग हुई बैठकों में सत्ता-संगठन के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। खंडेलवाल ने ओरछा में होने वाली उनकी टीम की पहली कार्यसमिति बैठक के संदर्भ में केंद्रीय नेताओं को ब्यौरा और आमंत्रण भी दिया।

तेज हुई नए मीडिया प्रभारी की तलाश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम का ऐलान होने के बाद अब मप्र के लिए नए मीडिया प्रभारी की तलाश शुरू हो गई है। निकाय, पंचायत और सहकारिता चुनाव के साथ ही मिशन 2028 को देखते हुए इस पद के लिए नए-पुराने लोगों के नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रवक्ता हितेष वाजपेयी और सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी के नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, ओरछा में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को होने वाली बैठक से पहले नए नाम का ऐलान हो जाएगा। एक शीर्ष बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। अभी तक यह जिम्मेदारी आशीष अग्रवाल निभा रहे हैं। उन्हें अब राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिली है।

ये हैं प्रमुख दावेदार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. वाजपेयी और तिवारी के अलावा राकेश पंडया, सचिन सक्सेना, विशाल बत्रा, बृजगोपाल लोया, मिलन भार्गव और अजय धबले का नाम भी शामिल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031467
Total Users : 31467

Related Articles