Home ताज़ा ख़बर महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप, शिकायत के बाद भी बयान देने से बच रही, पुलिस कर रही इंतजार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप, शिकायत के बाद भी बयान देने से बच रही, पुलिस कर रही इंतजार

देपालपुर तहसील की एक महिला कर्मचारी से जुड़े कथित ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। वायरल सामग्री के आधार पर प्रकाशित खबरों के बाद महिला कर्मचारी ने संबंधित पत्रकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि अब जांच के दौरान बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने पर वह लगातार थाने पहुंचने से बच रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कर्मचारी को पिछले कई दिनों से बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस और सूचना दी जा रही है, लेकिन वह हर बार अलग-अलग कारण बताकर तारीख आगे बढ़ा रही है। इससे जांच की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, पत्रकार का कहना है कि प्रकाशित खबरों से जुड़े ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी कथित रूप से लेनदेन करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब पूरे मामले में नजर इस बात पर है कि महिला कर्मचारी पुलिस के समक्ष कब उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराती है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles