Home Uncategorized डेढ़ घंटे में करीब 2.4 इंच बारिश दर्ज, अगले दो दिन और तेज बारिश के आसार, तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरमौसम

डेढ़ घंटे में करीब 2.4 इंच बारिश दर्ज, अगले दो दिन और तेज बारिश के आसार, तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट

शाम की बारिश से तरबतर हुआ इंदौर, सड़कें डूबी, रेंगते नजर आए वाहन

इंदौर। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश ने इंदौर को तरबतर कर दिया। करीब एक घंटे तक चली मूसलाधार बारिश से कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और शहरभर में यातायात प्रभावित रहा। शाम के व्यस्त समय में जलभराव के कारण वाहन रेंगते नजर आए, जिससे लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार सुबह से रात 8:30 बजे तक शहर में करीब 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 41.9 मिमी बारिश हुई, जिसके बाद सीजन की कुल वर्षा 279 मिमी तक पहुंच गई। शहर के पूर्वी हिस्सों में भी करीब 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र सहित शहर के पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। लगातार बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय आर्द्रता 98 प्रतिशत तक पहुंच गई।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के कारण प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031496
Total Users : 31496

Related Articles