Home ताज़ा ख़बर अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ में भी चंदा चोरी!
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरराजनीति

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ में भी चंदा चोरी!

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों के बीच देश के एक और प्रतिष्ठित मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान-पुण्य में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस आरोप को लेकर गर्मागर्मी देखी जा रही है। वहीं ऐसी सूचना मिलने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने तुरंत एक्शन लिया है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एक जांच समिति बना दी गई है। आरोपों से जुड़े कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर कोई गलती पाई गई तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी।

हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका ‘निजी सचिव’ बताया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बीकेटीसी का एक नियमित सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 2 जुलाई से वायरल हो रहे इस मामले की शिकायत मिली थी। बद्रीनाथ मंदिर के CCTV फुटेज चेक किए गए। फुटेज पूरी तरह साफ नहीं हैं, लेकिन फिर भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles