Home ताज़ा ख़बर इंदौर: बड़ी वारदात से पहले कनाडिया पुलिस की कार्रवाई, युवक से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: बड़ी वारदात से पहले कनाडिया पुलिस की कार्रवाई, युवक से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

इंदौर। शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार थाना कनाडिया क्षेत्र में आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस के सामने स्थित खाली मैदान के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रणनीति बनाकर क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिकेत पिता भैरूसिंह चौहान निवासी बंगाली कॉलोनी, खजराना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग वह क्षेत्र में घूमने के लिए कर रहा था।

कनाडिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया था और किसी वारदात की योजना में तो शामिल नहीं था।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles