Home ताज़ा ख़बर इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख रुपए की खेप बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख रुपए की खेप बरामद

इंदौर। शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के नजदीक दो संदिग्ध युवक खड़े हैं और किसी अवैध गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबरा गए और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान, निवासी देवास के रूप में बताई।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बस से इंदौर लाते थे ड्रग्स, पैदल करते थे डिलीवरी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बस के माध्यम से एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंचते थे। पहचान छिपाने और पुलिस की निगरानी से बचने के लिए वे मुख्य स्थान से पहले उतर जाते थे और फिर पैदल चलकर ग्राहकों तक ड्रग्स की डिलीवरी देने जाते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एमडी ड्रग्स उन्हें कहां से प्राप्त होती थी और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं, जिससे शहर में सक्रिय नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जबकि पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

019799
Total Users : 19799

Related Articles