
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भागा आरोपी
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले एक सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बेटे के साथ कॉलोनी में रहने आई थी। घटना वाले दिन वह घर में बिलकुल अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी रितेश शर्मा जबरन उसके घर में घुस आया।घर में घुसते ही आरोपी ने पीड़िता को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि मेरे साथ रहो, अपने बेटे के साथ क्यों रहती हो?इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया। जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। जूनी इंदौर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रितेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।




Total Users : 17317
Leave a comment