Home ताज़ा ख़बर इंदौर में तलवार लेकर भाई की तलाश में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में तलवार लेकर भाई की तलाश में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित रेडीमेड कॉम्प्लेक्स इलाके में पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो हाथ में तलवार लेकर अपने ही भाई की तलाश में घूम रहा था। आरोपी अपने भाई पर हमला करने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी इतना आक्रोशित हो गया कि वह तलवार लेकर भाई को खोजने निकल पड़ा। क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे युवक को देखकर लोगों ने इसकी सूचना हीरानगर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती की योजना बनाने सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने तलवार कहां से प्राप्त की और उसके इरादे क्या थे।

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात टल गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

024083
Total Users : 24083

Related Articles