Home ताज़ा ख़बर इंदौर के चर्चित अभि तोमर मर्डर केस का खुलासा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर के चर्चित अभि तोमर मर्डर केस का खुलासा

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी खूनी साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में चर्चित अभि उर्फ अवितेंद्र तोमर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी गैंगवार और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी अभि तोमर पिछले कुछ महीनों से इंदौर में रहकर भवन निर्माण का काम कर रहा था। 22 मई की रात लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग कॉलोनी में बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए थे और चार गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए थे। घटना में अभि तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2024 में भिंड में हुए विष्णु यादव हत्याकांड में अभि तोमर और उसके भाई का नाम सामने आया था। विष्णु यादव की हत्या के बाद से उसका बड़ा भाई गुलशन यादव बदले की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि गुलशन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभि तोमर की हत्या की पूरी साजिश रची। आरोपी वारदात से एक दिन पहले ही भिंड से इंदौर पहुंचे थे और लगातार अभि की रेकी कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में गुलशन यादव, गौरव, डीलू लहारिया सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या में किसी बड़े गैंग नेटवर्क या सुपारी कनेक्शन की भूमिका तो नहीं थी। घटना के बाद इंदौर और भिंड में पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की गैंगवार या बदले की दूसरी वारदात को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

019217
Total Users : 19217

Related Articles