Home ताज़ा ख़बर खजराना में ऑटो रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

खजराना में ऑटो रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सुपर पैलेस कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां घर के बाहर खड़ी ऑटो रिक्शा को एक अज्ञात युवक ने पलभर में चुरा लिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक ने रोज की तरह अपना ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात एक युवक मौके पर पहुंचा और कुछ ही सेकंड में ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गया। सुबह वाहन नहीं मिलने पर आसपास तलाश की गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में आरोपी युवक साफ दिखाई दे रहा है।चोरी हुई ऑटो रिक्शा का नंबर MP 09 RA 5967 बताया जा रहा है। मामले की सूचना खजराना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस ऑटो रिक्शा या आरोपी युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत खजराना थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031443
Total Users : 31443

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...