Home ताज़ा ख़बर देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट – धमाके से चार की मौत, कई घायल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट – धमाके से चार की मौत, कई घायल

देवास के ए.बी. रोड स्थित टोंककला इलाके में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की संख्या 15 तक हो सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सड़क पर बिखरे पड़े थे शरीर के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। चर्चा है कि फैक्ट्री का संबंध सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी या उनके करीबी लोगों से बताया जा रहा है।

  • आशीष सिंह (संभाग आयुक्त)
  • ऋतुराज सिंह (कलेक्टर, देवास)
  • नवनीत भसीन (पुलिस कमिश्नर, उज्जैन)

ताजा स्थिति
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है ताकि फॉरेंसिक टीम और जांच दल साक्ष्य जुटा सकें। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles