Home ताज़ा ख़बर इंदौर में किसान ने बाणगंगा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में किसान ने बाणगंगा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। 64 वर्षीय किसान जसराज मेहता ने बाणगंगा थाना पुलिस पर देर रात घर पहुंचकर दबाव बनाने और बिना एफआईआर दर्ज किए गिरफ्तारी की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

फरियादी जसराज मेहता का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ समय से लगातार थाने बुलाया जा रहा था, लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। किसान का आरोप है कि पुलिस द्वारा समझौता करने और पैसे लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि 20 अप्रैल की रात करीब 12 बजे आठ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। किसान के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई से परिवार में भय का माहौल बन गया था। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर अब हाईकोर्ट की शरण ली गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031523
Total Users : 31523

Related Articles