Home ताज़ा ख़बर इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने एक और गुर्गे को दबोचा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने एक और गुर्गे को दबोचा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो इंदौर में रहकर व्यापारियों और उद्योगपतियों की रेकी कर रहा था। शुरुआती पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच और तेज कर दी है।

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में टीम ने उज्जैन जिले के महिदपुर से सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इंदौर में सक्रिय था और शहर के बड़े व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों खरगोन जेल में बंद आरोपी राजपाल को ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया गया था। पूछताछ के दौरान राजपाल से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच सचिन तक पहुंची। जांच में सामने आया है कि लॉरेंस गैंग का मुख्य संचालक हैरी बॉक्सर सीधे सचिन के संपर्क में था और संभावित टारगेट की लोकेशन एवं अन्य जानकारियां उसे उपलब्ध करा रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से सचिन को महिदपुर से हिरासत में लिया और इंदौर लाकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में गैंग के नेटवर्क, संपर्कों और रेकी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस अब उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर के तीन व्यापारियों को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल चुके हैं। इसके बाद से शहर के कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031523
Total Users : 31523

Related Articles