Home ताज़ा ख़बर हर गेंद पर लग रहा था दांव, इंदौर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट तोड़ा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

हर गेंद पर लग रहा था दांव, इंदौर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट तोड़ा

इंदौर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे इंटरनेशनल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हाईटेक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सट्टा संचालन में उपयोग होने वाला अत्याधुनिक सामान जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के फ्लैट और मकानों में बैठकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और विदेशी एप्स के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपी आईपीएल मैचों की हर गेंद, रन, विकेट और ओवर पर लाइव दांव लगवा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 23 स्मार्टफोन, 3 हाई-एंड लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, LED टीवी, कई बैंक खातों की डिटेल, सट्टे की हिस्ट्री और नकद राशि बरामद की है।

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क इंटरनेशनल ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल एप्स के जरिए ग्राहकों को जोड़ते थे और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से करोड़ों रुपए का लेनदेन कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी जानकारी की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री

  • 23 स्मार्टफोन
  • 03 हाई-एंड लैपटॉप
  • 01 LED टीवी (55 इंच)
  • वाई-फाई राउटर और नेटवर्क डिवाइस
  • सट्टे का हिसाब-किताब और बैंकिंग रिकॉर्ड
  • नकद राशि और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन डिटेल्स

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

019217
Total Users : 19217

Related Articles