Home ताज़ा ख़बर इंदौर में सनसनीखेज वारदात: पुराने दोस्त ने उतारा मौत के घाट
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: पुराने दोस्त ने उतारा मौत के घाट

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पैसों के विवाद को लेकर हुई हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तेजी दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रावजी बाजार इलाके में रहने वाले फिरोज अंसारी की हत्या उसके पुराने दोस्त अरबाज ने की। दोनों के बीच कई वर्षों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों की मुलाकात हुई, पहले शराब पी गई और फिर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अरबाज ने धारदार हथियार से फिरोज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फिरोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

डीसीपी आनंद कालदगी ने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles