Home ताज़ा ख़बर इंदौर में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाता था निशाना
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाता था निशाना

इंदौर। शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के बीच कनाडिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो सुनसान रास्तों पर अकेले गुजरने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल लूटता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कनाडिया और आजाद नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने इलाके में सक्रिय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कनाडिया और आजाद नगर क्षेत्र में हुई कई वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से छीने गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की बाइक भी जब्त की है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles