Home ताज़ा ख़बर भोपाल : मध्यप्रदेश में 3 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, गृह विभाग की जिम्मेदारी संजय शुक्ला को
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

भोपाल : मध्यप्रदेश में 3 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, गृह विभाग की जिम्मेदारी संजय शुक्ला को

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को गृह विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेगा।

वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में अहम भूमिका दी है। इसके अलावा अरविंद कुमार दुबे को आगामी आदेश तक संचालक जनसंपर्क भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंत्रालय और प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017317
Total Users : 17317

Related Articles