Home ताज़ा ख़बर इंदौर में गैंगस्टर स्टाइल में वसूली: बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर के बेटे को गोली मारने की धमकी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में गैंगस्टर स्टाइल में वसूली: बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर के बेटे को गोली मारने की धमकी

लोकेशन ट्रैक कर दी धमकी: इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी

इंदौर। शहर के पॉश इलाके रेसकोर्स रोड स्थित एक बड़े बिल्डर के कार्यालय में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ बताकर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। आरोपी ने पैसे नहीं देने पर बिल्डर के बेटे की हत्या करने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर सुबह करीब 10:30 बजे व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा, “विवेक दम्मानी को बोल देना 5 करोड़ दे दे, नहीं तो उसके बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा।”

शुरुआत में स्टाफ ने इसे मजाक समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसी नंबर से वॉइस मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने बिल्डर और उनके बेटे की सटीक लोकेशन बताई। इससे मामला गंभीर हो गया और ऑफिस में दहशत का माहौल बन गया। आरोपी ने पुलिस को भी चुनौती देते हुए कहा कि “पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा, पैसे लेकर ही पीछा छोड़ेंगे।”

मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई है। एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि कॉल की जांच की जा रही है और जिस नंबर से कॉल आया, उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बिल्डर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023489
Total Users : 23489

Related Articles