Home ताज़ा ख़बर इंदौर:बस किराया वृद्धि पर छात्रों का प्रदर्शन
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर:बस किराया वृद्धि पर छात्रों का प्रदर्शन

बैनर और पोस्टर लिए छात्रों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

इंदौर में बढ़ते बस किराए को लेकर छात्र-छात्राओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए छात्रों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किराए में कमी नहीं की गई और टंट्या मामा प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, इंदौर नगर निगम और स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन द्वारा संचालित करीब चार सौ से अधिक सिटी बसों के मासिक पास में चार सौ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। महापौर पास योजना को रद्द कर दी गई है, जिससे स्टूडेंट्स, व्यापारी, दिव्यांग और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर स्टूडेंट यूथ स्ट्रगल कमेटी और जय आदिवासी संगठन से जुड़े छात्रों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि शुल्क वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही, भंवरकुआ स्थित क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की प्रतिमा की सफाई और लाइट व्यवस्था की अनदेखी पर भी नाराजगी जताई गई। जयस छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा की “हम छात्रों को एटीएम मशीन समझा जा रहा है। किराया वृद्धि से आमजन पर बोझ बढ़ा है। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।” मामले पर नगर निगम कंट्रोल रूम प्रभारी विजय कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया हे की “छात्रों की मांगों को संज्ञान में लिया गया है। ज्ञापन महापौर को सौंपा गया है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles