Home ताज़ा ख़बर इंदौर: कार पार्किंग विवाद में तलवार से हमला, वीडियो वायरल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: कार पार्किंग विवाद में तलवार से हमला, वीडियो वायरल

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के पास अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर एरोड्रम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से इतना बढ़ा और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles