Home ताज़ा ख़बर इंदौर: खुले चेंबर में फिर गिरा नागरिक, निगम की लापरवाही पर उठे सवाल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर: खुले चेंबर में फिर गिरा नागरिक, निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

इंदौर में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। उज्जैन नाके से आगे कुशवाहा नगर मैन रोड पर लोहार गली के सामने पिछले तीन दिनों से सड़क पर खुला पड़ा चेंबर नागरिकों के लिए खतरा बना हुआ था। सोमवार को इसी खुले चेंबर में दिलीप करोसिया, निवासी भगत सिंह नगर, गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन यह हादसा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कुछ ही दिन पहले चोइथराम मैन रोड पर निगमकर्मी की खुले चेंबर में गिरने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि निगम द्वारा सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

नागरिकों का कहना है कि खुले चेंबरों को समय पर ढकने और मरम्मत करने की जिम्मेदारी निगम की है, लेकिन लापरवाही के कारण आमजन की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles