Home ताज़ा ख़बर इंस्टाग्राम प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक ने जहर खाकर दी जान
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंस्टाग्राम प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक ने जहर खाकर दी जान

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने मौत से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वहीं, परिजनों ने इस पूरे मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सोहन पिता लक्ष्मण बाड़वाहे (उम्र 22 वर्ष) ने करीब तीन दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोहन पेशे से पाइप फिटिंग का काम करता था।
जांच में सामने आया है कि सांवेर रोड क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से उसकी इंस्टाग्राम के जरिए करीब चार साल से बातचीत हो रही थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदली और करीब पिछले. महीने दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक को युवती और उसके परिवार द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक के साथ उसके घर के पास मारपीट भी की गई और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर सोहन युवती के घर पहुंचा, जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मां के लिए भावुक बातें लिखी हैं। उसने लिखा कि “मां, खुश रहना… अगले जन्म में फिर तेरा ही बेटा बनकर आऊंगा।” साथ ही, नोट में उसने अपनी प्रताड़ना और मानसिक तनाव का भी जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles