इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 में शामिल 13 सोसायटियों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच का जिम्मा अपर कलेक्टर आईएएस पंवार नवीन विजय को दिया है। जांच अधिकारी ने सभी की ऑडिट रिपोर्ट तलब की हैं।
इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 171 में शामिल सोसायटियों की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। इन सोसायटियों को स्कीम से मुक्त किया जाना है। इसके लिए ये 5.89 करोड़ की राशि दिसंबर 2024 में ही आईडीए को जमा करा चुकी हैं। लेकिन मामला फंसा हुआ है। अब सोसायटियों के ऑडिट और वरिष्ठता सूची को लेकर जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर पंवार नवीन विजय को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच अधिकारी ने गुरुवार, 20 अगस्त को कलेक्ट्रेट में सभी सोसायटियों के अध्यक्षों और प्रशासकों की बैठक बुलाई। इसमें सामने आया कि केवल चार संस्थाओं को छोड़कर बाकी के ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सदस्यों की वरिष्ठता सूची भी अपडेट करने के लिए कहा है।
ये 13 संस्थाएं, 6000 सदस्य हैं
- देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था, अध्यक्ष विमल अजनोरा, साल 2007-08 तक ऑडिट।
- न्याय विधि कर्मचारी संस्था, प्रताप सिंह रमेश्वर, 2016-17 तक ऑडिट।
- इंदौर विकास गृह निर्माण, विनीत गुप्ता, ऑडिट 2023-24 तक।
- मजदूर पंचायत, दीपक शर्मा अध्यक्ष, ऑडिट 2022-23 तक।
- लक्ष्मण नगर गृह निर्माण, प्रशासक अजय पाठक, ऑडिट 2023-24 तक।
- सूर्य गृह निर्माण, राजेश सोलंकी अध्यक्ष, ऑडिट 2023-24 तक।
- मारुति गृह निर्माण, मुनेश अग्रवाल अध्यक्ष, ऑडिट 2024-25 तक।
- सन्नी गृह निर्माण, प्रशासक अमित दुबे, ऑडिट 2024-25 तक।
- रजत गृह निर्माण, मोहम्मद सुफियान अध्यक्ष, ऑडिट 2022-23 तक।
- शिखला गृह निर्माण, प्रशासक समीर हुसैन, ऑडिट 2021-22 तक।
- रंजनगृह निर्माण, प्रशासक सुरेश भंडारी, ऑडिट 2017-18 तक।
- श्री कृष्ण गृह निर्माण, प्रशासक श्याम छत्री, ऑडिट 2024-25 तक।
- असरा गृह निर्माण, प्रशासक मनोज शेल्के, ऑडिट 2024-25 तक।





Total Users : 31488
Leave a comment