Home ताज़ा ख़बर सूने मकान में चोरी करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के जेवर बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

सूने मकान में चोरी करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के जेवर बरामद

अन्नपूर्णा पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला, मुख्य आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गौरव भलसे और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार फरियादी द्वारा घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी गौरव भलसे और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने सूने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। बरामद सामान की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

अन्नपूर्णा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि उन्होंने इससे पहले शहर या आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles